32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रयागराज में यमुना नदी में घटित नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए: सीएम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद प्रयागराज में यमुना नदी में घटित नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने इस नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए एन0डी0आर0एफ0 तथा एस0डी0आर0एफ0 की टीमों को भी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More