26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

धोनी की पत्नी साक्षी को चाहिए पिस्टल, बताई ये बड़ी वजह

खेल समाचार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने रांची में बंदूक के लाइसेंस के लिए अर्जी दी है। लाइसेंस आवेदन के कारण में उन्होंने खुद को जान का खतरा बताया है। महेंद्र सिंह धोनी के पास पहले ही पिस्टल का लाइसेंस मौजूद है। वह अलग-अलग मौकों पर पिस्टल के साथ नजर भी आए हैं।

साक्षी ने यह आवेदन पिस्टल या फिर 0.32 रिवाल्वर के लिए दिया है। साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था जिसे अल्गोड़ा थाना भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की और पाया कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इसके बाद उनकी फाइल डीएसपी ऑफिस भेज दी गई।

धोनी साल 2008 में पिस्टल के लिए पहली बार आवेदन किया था लेकिन उनकी अर्जी ठुकरा दी गई थी। 36 वर्षीय क्रिकेटर को साल 2010 में आखिरकार भारतीय गृह मंत्रालय की ओर से लाइसेंस जारी किया गया था। कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज के दौरान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में उन्होंने पिस्टल चलाने का हुनर भी दिखाया था।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी रातू के दलादिली स्थित आलीशान घर में रहते हैं। यह घर कई एकड़ में फैला है। धोनी का यह नया आवास शहर से थोड़ी दूरी पर है। धोनी के इस आवास में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात हैं। धोनी या फिर उनकी पत्नी साक्षी जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो स्थानीय थाने को इसकी जानकारी दे दी जाती है और तुरंत तमाम सुरक्षा मुहैया की जाती है। News World India

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More