31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द ने अपने संदेश में कहा कि रोशनी का यह पर्व अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय करता है। दीपावली अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना और सामाजिक समरसता का प्रमुख पर्व है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इस वर्ष की दीपावली को इकोफ्रेंडली के तौर पर मनाने का आह्वान किया है। दीपावली के अवसर पर किसी को नुकसान न हो इसका ध्यान हम सभी को रखना होगा और दीपावली के पर्व को हमें एक सौहार्द पर्व के रूप में मनाना होगा। आईये, हम सभी स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त तरीको से दीपावली मनाने का निश्चय लें।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक भी है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More