31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने बर्धमान, पश्चिम बंगाल में हुई एक सड़क दुर्घटना में जनपद कुशीनगर की दो महिलाओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बर्धमान, पश्चिम बंगाल में हुई एक सड़क दुर्घटना में जनपद कुशीनगर की दो महिलाओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे दिवंगत महिलाओं के पार्थिव शरीर को कुशीनगर लाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध करें।

         मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

        ज्ञातव्य है कि जनपद कुशीनगर के श्रद्धालु कोलकाता स्थित मां काली के मन्दिर के दर्शन हेतु बस द्वारा जा रहे थे। बर्धमान जिले में बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More