33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश-पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि दीपावली का पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों एवं यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आहवान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाएं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More