32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 25-25 हजार रू0 के 04 पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: थाना सिधारी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सठियाव की तरफ से बैठौली पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कार्पियों व मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने  पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी व आवश्यक बल प्रयोग कर पुरस्कार घोषित 03 अपराधियों सहित 05 अभियुक्तों 1. दीपक उर्फ अर्पित तिवारी, 2.दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू सिंह, 3. अजय यादव 4.सारन्धर सिंह उर्फ शक्ति सिंह(पुरस्कार घोषित अपराधी), 5.प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से  01 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण, 11 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 01 लाख 49 हजार रू0 नगद, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया व 01 मोटर साइकिल, 03 तमंचा 315 बोर, 10 जीवित कारतूस, 01 देशी पिस्टल 32 बोर बरामद     हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी, लूट, डकैती सहित हत्या, आम्र्स एक्ट के लगभग 10 अभियोग पंजीकृत हैं। जिसमें दीपक उर्फ अर्पित तिवारी, 2.दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू सिंह, 3. अजय यादव, 4. सारन्धर सिंह उर्फ शक्ति सिंह के विरूद्ध जनपद स्तर से 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा जनपद आजमगढ़, जौनपुर आदि जनपदों में लूट, डकैती की कई घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया।
इस सम्बन्ध मंे थाना सिधारी पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    दीप उर्फ अर्पित तिवारी निवासी चैबाहर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.    दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू सिंह निवासी गोविन्दपुर थाना आशपुर देवसरा जनपद     प्रतापगढ़।
3.    अजय यादव निवासी पश्चिमपूरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
4.    सारन्धर सिंह उर्फ शाक्ति सिंह निवासी गोठाव थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
5.     प्रमोद यादव निवासी हजारेमल थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
1.    01 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण
2.    11 किलोग्राम चांदी के आभूषण
3.    01 लाख 49 हजार रू0 नगद
4.    घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया व 01 मोटर साइकिल
5.    03 तमंचा 315 बोर, 10 जीवित कारतूस, 01 देशी पिस्टल 32 बोर

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More