31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दरियादिली: यूपी के 850 किसानों का करोड़ों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ बच्चन

मनोरंजन

बॉलीवुड के महानाय और शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपने दरियादिली दिखाई है। जी हां इस बार अमिताभ बच्चन ने जो फैसला लिया हैं जिसे सुनने के बाद आप उनके मुरीद हो जाएंगे। इतना ही नहीं उनको शबाशी देंगे। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि, वो उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों के कर्ज की राशि चुकाने में मदद करेंगे। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश से पहले महराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाने में उनकी मदद कर चुके हैं। अब वो उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाने में उनकी मदद करने वाले हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि, ‘करीब 350 किसानों को ऋण चुकाने में परेशानी हो रही थी। कर्ज का बोझ बढ़ने की वजह से वे खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो रहे थे। किसानों को सुसाइड से रोकने के लिए हाल ही में उनका कर्ज चुकाया गया है।

इतना ही नहीं इससे पहले आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया था। अब यूपी के 850 किसानों की पहचान हुई है जो कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उनके 5.5 करोड़ रूपए से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में सहायता की जाएगी। अमिताभ ने लिखा कि, केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में आए अजीत सिंह की भी मदद की जा रही है।

खैर अगर हम अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वो जल्द ही अामिर खान के साथ ठग्स आॅफ हिन्दुस्तान में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट हैं जिसके लिए वो काम कर रहे हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More