37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अलीगंज: पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

एटा: थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर इण्टर काॅलेज मुहम्मदपुर बझेरा के पास से पुलिस कार्यवाही के दौरान पुरस्कार घोषित अपराधी कमालुद्दीन उर्फ नन्हें को उसके 02 अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 तमंचें 315 बोर, 05 जीवित, 03 खोखा कारतूस एवं 02 मोटरसाईकिलें बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त कमालुद्दीन उर्फ नन्हें के विरूद्व जनपद एटा के विभिन्न थानों पर श्दुराचार, छेड़खानी, बलवा, हत्या का प्रयास, पोक्सो एक्ट आदि के 08 अभियोग पंजीकृत हैं एवं मु0अ0सं0 251/2018 धारा 376, 120बी भादंवि व 4 पोक्सो एक्ट व मु0अ0सं0 269/2018 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादंवि मे वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस सम्बन्ध में थाना अलीगंज में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    कमालुद्दीन उर्फ नन्हें निवासी मुहम्मदनगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा।
2.    सलीम निवासी मुहम्मदनगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा।
3.    शरीफ निवासी निवासी मुहम्मदनगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा।
बरामदगी
1.    03 तमंचें 315 बोर, 05 जीवित, 03 खोखा कारतूस
2.    02 मोटरसाईकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More