36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बांदा और कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग धोखा देने वाले हैं जबकि समाजवादियों का काम बोलता है। भाजपा कांग्रेस एक है वे किसान विरोधी और गरीब विरोधी है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन के पक्ष में वोट किया है। भाजपा वाले घिसे पिटे नारे दे रहे हैं पर अब दोबारा उनकी सरकार नहीं बनेगी। यह चुनाव भाजपा से हिसाब किताब करने का चुनाव है।

     श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है। यह हमेशा साजिश और षडयंत्र करते रहते हैं। भाजपा गरीबो के खिलाफ है इससे सावधान रहना है। मोदी जी ने 5 सालों में बुंदेलखण्ड ने क्या दिया? खुद 40 दलों से गठबंधन किए हैं और हमारे 3 लोंगों के गठबंधन को महामिलावट बोलते हैं। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन विचारों का संगम है। यह महापरिवर्तन का गठबंधन है। सामाजिक न्याय का गठबंधन है।

      श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई सच नहीं बोलते हैं। इन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था, कालाधन लाने की बात कही थी कुछ भी नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ गया। बैंकों में जमाधन इनके लोग लेकर विदेश भाग गए। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार आई समाजवादियों ने बुंदेलखण्ड में विकास के कार्य किए हैं। सड़के बनवाई, बिजली का इंतजाम किया। जनता से जो वादे किए उसे पूरा किया गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी। छात्रों को लैपटाॅप दिया लेकिन योगी सरकार ने सब छीन लिया।

       श्री यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड में जब सूखे की स्थिति थी तब समाजवादी सरकार ने खाद्य पैकेट में घी भी दिया था। पानी की व्यवस्था के लिए तालाबों-पोखरों का पुनः निर्माण कराया। बुंदेलखण्ड में एक्सप्रेस-वे बनाने का भी हमारा इरादा था इससे इस क्षेत्र में खुशहाली आती। रोजी-रोजगार की व्यवस्थाएं भी शुरू की थी। ललितपुर में बड़ा बिजली का प्लांट लगाया था।

       श्री अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो हम गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रूपये पेंशन देंगे। आज नौजवानों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। कारखाने बंद कर दिए गए हैं। बुंदेलखण्ड में सबसे ज्यादा नौजवानों का पलायन हुआ है। नौजवान रोजगार की बात करता है तो प्रधानमंत्री जी कभी पकौड़ा बनाने और कभी चैकीदारी करने की बात करते हैं। इसके पीछे साजिश है कि विदेशी तेल का ज्यादा इस्तेमाल हो जो ये बाहर से आयात करते हैं। सरसों का तेल नहीं बिकेगा तो किसान मजबूर रहेगा। बाहरी तेल मंगाकर भाजपा के लोग मालामाल होंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में नौजवानों को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां मिली लेकिन भाजपा ने साजिश करके नौकरियां नहीं दी।

       श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। बुंदेलखण्ड के लोग अन्ना पशुओं की समस्या से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार लोगों की मदद नहीं करती है। समाजवादी लोग गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मददगार हैं। चुनाव में भाजपा के लोग अभी बहुत साजिश, षडयंत्र करेंगे। भाजपा के नेताओं की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म हो जाती है। इस चुनाव में चैकीदार के साथ ठोकीदार की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि अपने लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाये।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More