मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। हॉलीवुड में बहुत समय से काम कर रही प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में फिर से काम करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत में सलमान खान के साथ काम करती हुई नजर आयेंगी। ऐसी चर्चा है कि अभिषेक बच्चन ने एक फिल्म में प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया है।
फिल्म मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ की निर्देशक शोनाली बोस ने अभिषेक को एक फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म में प्रियंका को उनकी पत्नी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। आपको बता दे की फिल्म 13 साल की बच्ची की कहानी है जो लाइलाज बीमारी से पीड़ित है और इसी से जूझते हुए उसकी मौत हो जाती है। पहले ऐसी चर्चा हो रही थी कि अभिषेक बच्ची के पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
जिसके बाद यह कहा गया कि ऐश्वर्या के कहने पर उन्होंने ऐसा किया। हालांकि, अब ऐश्वर्या की ओर से बयान जारी करते हुए इस बात का पूर्ण्तः खंडन किया गया है। ऐश्वर्या की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से यह खबर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं चाहतीं कि अभिषेक बच्चन शोनाली बोस की फिल्म साइन करें।