32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

18 साल बाद ऐसा संयोग: दो ज्येष्ठ माह होने के कारण शिवरात्रि 13 दिन पहले

अध्यात्म

18 साल बाद ऐसा संयोग आएगा, जो त्योहारों के दिनों में अंतर को बढ़ा देगा। इस बार एक साथ आने वाले पर्वों में 10 से 20 दिनों के अंतराल आएगा। 15 मई के बाद पडऩे वाले त्योहार अधिक मास की वजह से देरी से आएंगे। पंडितों के अनुसार कुछ त्योहार पहले आएंगे और कुछ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दीपावली इस बार 19 दिन की देरी (7 नवम्बर) को मनाई जाएगी। मई के बाद पडऩे वाले दूसरे त्योहारों में भी ऐसा ही अंतर है। 15 मई से पहले मनाए जाने वाले त्योहार अमावस्या स्नान, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, होली, चैत्र नवरात्र आदि त्योहार बीते साल के मुकाबले 10 दिन पहले मनाए जाएंगे। महाशिवरात्रि 13 फरवरी और होली एक मार्च को मनाई जाएगी। 2017 में महाशिवरात्रि 24 फरवरी और होली 13 मार्च को आई थी। इस साल शिवरात्रि 13 फरवरी को पड़ रही है। साल का पहला बड़ा त्योहार संक्रांति है।

पं दिनेश मिश्रा ने बताया कि ज्येष्ठ मास अधिमास होगा इसलिए दो ज्येष्ठ रहेंगे। अधिमास 18 मई से 13 जून तक रहेगा। इस अवधि में मांगलिक काम नहीं होंगे। पं अक्षय गौतम के अनुसार नए साल में ग्रह गोचरों का फेर सभी के जीवन में खुशहाली, पारिवारिक समृद्धि और उन्नति के मौकों की ओर इशारा कर रहा है। मंगल का वृश्चिक, तुला, धनु, मकर कुंभ में विचरण कई मायनों में सकारात्मक और कई मायनों में नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। सबसे ज्यादा छुट्टियां मार्च माह में आएंगी।

मार्च का महीना त्योहारों से भरा रहेगा। महीने की शुरुआत भी त्योहार से होगी और खत्म भी त्योहार पर ही होगा। होली, नवरात्रि और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार इसी महीने में रहे हैं। इससे पूरा महीना ही त्योहार में गुजरेगा। इसी महीने में हिंदू नववर्ष संवत 2075 भी शुरू होगा। महीने की शुरुआत रंगों का त्योहार होली से होगी। 1 मार्च को होली रहेगी वहीं महीना खत्म हनुमान जयंती से होगा। 31 मार्च को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। होली, धुलंडी, शीतला सप्तमी, रामनवमी, महावीर जयंती सहित मिलाकर पूरे महीने में 9 पर्व आएंगे।

इससे पूरा महीना ही त्योहारों में गुजरेगा। मार्च में आने वाले त्योहारों में से अधिकतर अप्रैल में आते हैं। इससे अप्रैल में ज्यादा छुट्टियां रहती हैं, इस बार ये छुट्टियां मार्च में रहेंगी। सात छुट्टियों में चार रविवार और तीन छुट्टियां जिसमें 2 मार्च को धुलेंडी, 29 मार्च को महावीर जयंती और 30 को गुड फ्राइडे की छुट्टी शामिल है। रामनवमी, महावीर जयंती जैसे त्योहार अमूमन अप्रैल में आते हैं। इस बार ये छुट्टियां मार्च में रहेंगी।

Related posts

9 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More