34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हुमायूं के मकबरे पर पर्यटन पर्व का शुभारंभ

Paryatan Parv of M O Tourism Inaugurated at Humayun’s Tomb
देश-विदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)और पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के.जे.अल्फोंस ने आज नई दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे में “पर्यटन पर्व” समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ.महेश शर्मा ने देश में संस्कृति और पर्यटन के आपसी जुडाव और भारत की बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत को पर्यटको के लिए आकर्षण के केंद्र बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री के.जे. अल्फोंस ने अपने संबोधन में देश में पर्यटको के आगमन में वृहद सुधार की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित कराया  उन्होंने कहा कि पर्यटन की आवश्यकता लोगो को रोजगार प्रदान करने और विकास का साधन बनने के कारण है।

इससे पूर्व पर्यटन पर्व पर गतिविधियो का शुभारंभ पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा ने इंडिया गेट से कुतुब मीनार तक साईकिल रैली का उदघाटन कर किया। रैली में 80 साईकिल चालको ने भाग लिया। इनमें पर्यटन उद्योग के भागीदार, केंद्रीय मंत्रालयो के अधिकारी, डॉक्टर,अध्यापक और छात्रो शामिल हुए। इस अवसर पर राजधानी में हुमायूं के मकबरे में सांस्कृतिक भ्रमण और बच्चो के लिए चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

पर्यटन जागरूकता वाक और दौड का आयोजन शिलांग,भुवनेश्वर,कोवलम हाजीपुर,गुरूदासपुर,चेन्नई,गुवाहाटी,मुंबई,अहमदाबाद,जयपुर,इंफाल,लखनऊ,आगरा, हैदराबाद,ग्वालियर,भोपाल पणजी और दिल्ली में किया गया। इन शहरो में होटल प्रबंधन संस्थान के 100 छात्रो और स्थानीय लोगो ने इन कार्यक्रमो में उत्साह से भागीदारी की। इस अवसर पर विभिन्न राज्यो के पर्यटन विभाग ने पैदल यात्रा, फोटोग्राफी,निबंध और जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया।

गुवाहाटी में इस अवसर पर छात्रो ने पर्यटन पर्व के संदेश का प्रसार करने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी में नौकायन का आयोजन किया। नोएडा स्थित पर्यटन और यात्रा प्रबंध संस्थान के छात्रो ने “सभी के लिए पर्यटन” और “देखो अपना देश” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन पर्व और इस अवसर पर देश भर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओ  पर विशेष फिल्म का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक विशेष वेबसाइट www.adoptaheritage.in का उद्घाटन भी किया गया।

पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ सहयोग कर सांस्कृतिक विरासत और स्मारको को पर्यटको के अनुरूप बना कर देश में पर्यटन की संभावना बढाने और उनकी सांस्कृतिक महत्ता को योजनाबद्ध और चरणबद्ध रूप से बढाने की परिकल्पना पर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कई शहरो में प्रमुख पर्यटक आकर्षण के केंद्रो में किया जाएगा। इस अवधि में पर्यटन पर्व लोगो को देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगा और विविध खान-पान,सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और नाटको आदि कार्यक्रम के आयोजन से लोगो का मनोरंजन करेगा।

Related posts

6 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More