32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सरकार भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रतिबद्ध: गृह मंत्री भारत सरकार, श्री राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: लखनऊ से सांसद तथा गृहमंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उ0प्र0 प्रदेश के लिए साढ़े चार हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का आज ही उद्घाटन किया जायेगां उन्होंने कहा कि चारबाग और गोमती नगर स्टेशन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राजनाथ सिंह आज प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ-शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी द्वारा लखनऊ में कैण्ट विधान सभा अन्तर्गत सेन्ट्रल पार्क, समर विहार कालोनी, आलमबाग में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, जिसके कारण लम्बे समय के घोटाले भी सामने आ सके हैं। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने श्री राजनाथ सिंह के अगमन का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए उन्हे अपना वरिष्ठ और सर्वथा सम्माननीय बताया।
होली मिलन समारोह की आयोजक प्रदेश की कैबिनेट मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा उत्सवधर्मिता हमारे भारतीय समाज का हिस्सा रही है। पर्व हमें आपस में जोड़ते हैं और सामाजिकता को बढ़ावा देते हैं। ये आपस में प्रेम, सौहार्द और सहिष्णुता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने समारोह में मुख्य अतिथि गृहमंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह, समारोह तथा उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित सहित कैबिनेट मंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं श्री आशुतोष टण्डन तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह, मेयर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं बड़ी संख्या में समारोह में आये पार्षदों तथा स्थानीय जनसमूह को आगमन के लिए धन्यवाद दिया। श्रीमती जोशी ने श्री राजनाथ सिंह द्वारा रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन तथा चारबाग एवं गोमतीनगर स्टेशन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का विकसित कराने की योजना पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं निश्चय ही प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
प्रो0 जोशी ने समारोह में आए लोगों को नवरात्रि एवं नवसंवत्सर प्रारम्भ होने की बधाई भी दी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More