32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रवाद अभियान के लिए समर्पित है विद्यार्थी परिषद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ स्थित पारा में अपना 57 वां अधिवेश आयोजित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिषद की स्थपना राष्ट्रशक्ति बदलने के लिए हुई है।
उन्होंने कहा कि परिषद कभी लाभ हानि की चिन्ता नहीं करता। बस उसकी चिन्ता राष्ट्रहित के लिए होती है। सीमा सुरक्षा, स्वदेशी, कश्मीर , शिक्षा की विषमता, ज्यादा फीस के मुद्दे पर केवल परिषद के लोगों ने संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि देखने के लिए नजर नहीं नजरिया चाहिए। योगी ने आन्ध्र के जन्मान्ध किसान परिवार की चर्चा भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से बधाएं दूर होती है। परिस्थित अनुकूल होने की प्रतिक्षा न करें। नकारात्मक सोंच को छोड़कर सकारात्मक बने। शराब न पीने की भी प्रेरणा दी।
योगी ने कहा कि एक युवा के सोंचने का नजरिया बेहतर होना चाहिए। दृढ़ इच्छा शक्ति से युवा को आगे बढ़ना चाहिए। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए एबीवीपी की स्थापना हुई। एक मिशन राष्ट्रवाद, एक धर्म राष्ट्रधर्म को आगे बढ़ाना है। यही एबीवीपी के उद्देश्य है। बहुत से छात्र संगठन देश विरोधी नारे लगाते हैं। हमारी छात्र शक्ति नेशन पावर को बढाने की ताकत है। देश की समस्याओं पर अगर किसी छात्र संगठन ने काम किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि जिसने अपने को एक्सीडेन्टल हिन्दू कहा था आज उसकी चैथी पीढ़ी अपने को जनेउधारी हिन्दू बता रहे। यह एक व्यापक परिवर्तन है। जो लोग मंदिर जाने में संकोच करते थे। आज वो मंदिर – मंदिर जाकर अपनी गलती सुधार रहे हैं।

उन्होंने कहा किदुनिया भर में परिवर्तन आया है। अब अमेरिका, रूस और भारत सबसे बड़ी ताकत के रूप में हैं। अमेरिका में अब हमारे प्रधानमंत्री के शासन की चर्चा होती है। अभविप देश की सीमाओं की सुरक्षा के सवाल पर सामने आता है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर की बात होती है तो एबीवीपी सामने आता है। स्टैंड अप, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम युवाओं के लिए हैं। स्कूलों की समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है।, यूपी बोर्ड सब अलग अलग है…मदरसा बोर्ड का क्या कहना। शिक्षा के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का बहुत कम लाभ युवाओं को मिल रहा है। इसमें भी परिषद सहायक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलकों की मनमानी नहीं चलने देंगें। उसके लिए हमने एक्ट बना दिया है। शिक्षा में आसमानता को दूर करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमनें युवाओं को नौकरी की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। अधीनस्थ चयन आयोग में 60 हजार नयुवकों को नियुक्ति मिलेगी। 86 में 56 एक जिले का आरोप कोई नहीं लगा पायेगा।

अभाविप राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद जेएनयू ही नहीं सभी राष्ट्रविरोधी तत्वों का प्रतिरोध करेगी। केरल की सरकार राजनीतिक हिंसा करने वालों को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकारें अच्छी योजनऐं ला रही इससे उत्साह है। भारत विश्व में अपना स्थान बना रहा है। यह संगठन स्थपना काल से ही राष्ट्र हित में कार्य कर रहा है। समाज में विद्यार्थियों के प्रति दृष्टिकोण बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रचीन भारत में इनका सम्मान था इसीलिए भारत विश्वगुरू बना।

आम्बेकर ने कहा पिछले दिनों एक न्यायालय के मुखियों ने प्रेस कान्फ्रेस किया था। इसलिए परिषद ने विधि विद्यालयों में छात्रों को जाग्रत कर रही है। लोगों को प्रेरणा दे रही है। कोर्ट के दरवाजे आतंकियों के लिए आधी रात को ना खुलकर गरीबों के लिए भी खुले। इस दिशा में काम हो रहा है।

सहित्य के नाम पर भारतीय संस्कृति को तोड़ने का काम हो रहा है। ऐसे में संस्कृति को संरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय कला मंच कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों को सही दिशा देकर जातिवाद और आतंकवाद खत्म किया जा रहा है। महिला सुरक्षा का माहौल तैयार किया जा रहा है। सेल्फ डिफेन्स अभियान शुरू दिल्ली में बलिका मैराथन कराकर उन्हे सशक्त बनया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी ओपी श्रीवास्तव ने की। इस दौरान अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, प्रान्त संगठन मंत्री सत्यभान सिंह, विभाग संगठन मंत्री अभिलाष मिश्रा, संपर्क प्रमुख सुनील वष्र्णेय प्रदेश राकेश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री रमन सिंह, राहुल बाल्मिकी समेत अनेक मंत्री उपास्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More