37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने ‘‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ पर शुभकामनाएं दीं

उत्तराखंड

देहरादून: राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने ‘‘सशस्त्रसेना झंडा दिवस’’ के अवसर पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, शहीद सैनिकों के परिजनों तथा वीर भूमि उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि, यह दिवस देश की सेना व वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। हमारे जांबाज जवानों ने बाहरी दुश्मनों व आतंकवादियों के खिलाफ सदैव अदम्य साहस का परिचय दिया है। बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के साथ ही दैवीय आपदा व अन्य विपरीत परिस्थितियों में भी आम नागरिकों की रक्षा में सेना की अहम भूमिका रही है। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान हेतु हमेशा तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों पर हम सभी भारतवासियों को गर्व है।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस, वीर सैनिकों व उनके परिवारजनों के प्रति नागरिक-एकजुटता प्रदर्शित करने का दिन है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में उदारतापूर्वक योगदान कर अपने वीर सैनिकों के प्रति आभार व सम्मान प्रकट करें। इस कोष में एकत्र राशि पूर्व सैनिकों, सैनिक-विधवाओं व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रयुक्त होती है। प्रदेश के सभी नागरिकों से मेरा आह्वान है कि वे ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में उदारतापूर्वक अंशदान कर, इस पुनीत दिवस को सफल बनाएं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More