26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने ‘महिलाओं के लिए महिलाएं’ मुद्दे पर, # आई एम दैट वुमैन अभियान की शुरूआत की

देश-विदेश

नई दिल्ली: महिलाओं के खिलाफ महिलाओं में लिंग पूर्वाग्रह खत्म करने के एक प्रयास के रूप में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने # आई एम दैट वुमैन ऑनलाइन अभियान की शुरूआत की है।

इस अभियान के माध्यम से, मंत्रालय महिलाओं की मदद के लिए खड़ी होने वाली महिलाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालना चाहता है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने लोगों से महिलाओं द्वारा अन्य महिलाओं को हानि पहुंचाने वाली महिलाओं से जुडने की बजाय दूर रहने का अनुरोध किया है। ट्वीटर और फेसबुक उपयोग कर्ताओं से फोटो के साथ महिलाओं द्वारा महिलाओं की मदद करने वाली कहानियों को साझा करने और उन्हें # आई एम दैट वुमैन के हैशटैग के साथ ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा, “जब किसी महिला को उसके स्त्रीत्व का समर्थन मिलता है, तो वह अजेय हो सकती है। इस अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए किए गए भारी योगदान पर प्रकाश डालना है। एक सास अपनी बहू की सबसे अच्छी साथी हो सकती है। अब समय आ गया है कि हम बहू को बहू ना मानकर बेटी माने। एक महिला प्रबंधक बहुत आसानी से अपनी महिला जूनियर के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार कर सकती है और उसे सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद कर सकती है। इसी प्रकार, एक महिला मकान मालकिन अपनी महिला किरायेदार के साथ प्रेम भरा व्यवहार करके उस युवा लड़की को घर से दूर घर जैसा ही वातावरण उपलब्ध करा सकती है। # आई एम दैट वुमैन अभियान में शामिल होकर इस संदेश को फैलायें कि एक महिला दूसरी महिला के लिए कठिन से कठिन कार्य कर सकती है।

पोस्ट नीचे दिये गये लिंक पर किये जा सकते हैं:

Twitter Minister: @ManekaGandhiBJP;

Twitter Ministry: @MinistryWCD;

Facebook Minister: @ManekaGandhiOfficial;

Facebook Ministry: @MinistryWCD

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More