33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटौली गांव के प्रधान श्री हरिशंकर यादव के बेटे की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बनियाखेड़ा और कटौली गांव में डकैती की घटना से पीड़ित परिवारों के घर जाकर सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटौली गांव के प्रधान श्री हरिशंकर यादव के बेटे की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया। बनियाखेड़ा गांव में घायलों से मुलाकात कर उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सरकार से डकैती में जान-माल से हुए नुकसान की भरपाई एवं पीड़ित परिवारों को नौकरी के साथ सुरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस देने की मांग की है। दोनों गांव के स्त्री पुरूष और नौजवान भारी संख्या में सड़कों पर श्री अखिलेश यादव से अपनी व्यथा सुनाने को आतुर थे। डकैतों से भयाक्रांत चेहरे और भाजपा सरकार के निकम्मेपन से लोग आक्रोशित दिखे। सैकड़ों नौजवान अखिलेश जी के कार के साथ-साथ लगातार दौड़ रहे थे।

श्री यादव ने कहा कि जब तक दोषी जेल नहीं चले जाते तब तक गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए। थाना काकोरी में जघन्य वारदात की घटना में एक व्यक्ति की हत्या सहित दर्जनों लोग घायल हुए। इससे यह पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। घटना स्थल से बरामद हुये 80 खोखे यह साबित करते है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं। पुलिस को जांच के लिए टावर से मोबाइल के  गति का पता लगाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों ने अपने कर्Ÿाव्य का पालन नहीं किया। इस घटना के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। डकैती की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि पर सरकार का अभी तक कोई जवाबदेही न तय करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिये यूपी डायल 100 का गठन समाजवादी सरकार में किया गया था। भाजपा ने अच्छी खासी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। जो सरकार जनता को खुशहाल न बना सके ऐसे नेतृत्व से समाज को खतरा है।

उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। सरकार को काम करना चाहिये। सिर्फ बात करने से जनता की समस्या का हल नहीं हो सकता। वर्तमान राजनैतिक नेतृत्व से सामाजिक व्यवस्था को खतरा है। यह सरकार जनता की सुरक्षा करने में विफल है। उत्तर प्रदेश में निवेश कैसे हो सकता है जबकि यहां असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हैं। कोई उद्योगपति अपनी जान-माल की सुरक्षा की गारंटी के बगैर उत्तर प्रदेश में क्यों आना चाहेगा?

श्री यादव ने कहा कि काकोरी शहीदों की धरती हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां डकैती की गूंज हो रही है। राजधानी में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की वजह से यहां के हालात चंबल जैसे हो गये है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। लोगों का भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी गये थे। घटना स्थल पर पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, आर के चौधरी  पूर्व सांसद सुशीला सरोज, एमएलसीगण सुनील यादव साजन और राजेश यादव राजू उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More