35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 03 बदमाश गिरफ्तार, लूटे गये 34,760 रूपये नकद, 01 मोटर साइकिल एवं अवैध आग्नेयास्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

बुलन्दशहर: थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा ग्राम ककरई बम्बे के पास एक मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशो को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, तो एक गोली थानाप्रभारी श्री कुलवीर सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट मे लगी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गये। दोनो घायल बदमाशों 1- अकरम 2-करन सैनी व एक अन्य बदमाश 3-अजय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोटर साईकिल यामाहा, लूटे गये 34,760 रूपये नकद व 03 तमंचा 315 बोर मय 05 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.02.2018 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत पंजाब नेशनल बैंक के सामने 75000 रू0 लूट की घटना हुयी थी, जिसके संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 92/18 धारा 392 भादवि पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद रू0 उक्त लूट की घटना से संबंधित बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थानो पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट के क्रमशः 06, 09 व 03 मुकदमें पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक  कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-    अकरम निवासी मौ0 चैधरीवाडा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
2-    करन सैनी निवासी मौ0 छासियावाडा कस्वा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
3-    अजय निवासी मौ0 छासियावाडा कस्वा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी
1.    एक मोटर साईकिल यामा फैजर नम्बर डीएल-08 एसएएक्स-2175
2.    लूटे गये 34,760 रूपये नकद।
3.    03 तमंचे 315 बोर मय 05 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More