31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दीपावली की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति की बधाई

देश-विदेश

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रकाश के उत्सव दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का त्यौहार है और हमें भगवान राम के सर्वोच्च गुणों और चरित्र का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करता है। मेरी आकांक्षा है कि यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और आनंद का सृजन करे।

उपराष्ट्रपति महोदय ने अपने संदेश में कहा, ‘मैं प्रकाश के उत्सव दीपावली के शुभावसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का त्यौहार है और हमें भगवान राम के सर्वोच्च गुणों और चरित्र का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके साथ ही यह त्यौहार संपत्ति, गरिमा और समृद्धि की अधिष्ठाता देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है। यह त्यौहार न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में जहां भी भारतवंशी रहते हैं, वहां बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

दीपावली का त्यौहार लोगों में मैत्री और समरसता का संवर्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं कामना करता हूं कि यह प्रकाशोत्सव हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और आनंद का सृजन करें।’

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More