36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आधा दर्जन अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 06 चार पहिया वाहन बरामद

उत्तर प्रदेश

बलिया: थाना बांसडीह पर श्री पप्पू सैनी निवासी ग्राम केवरा थाना बासंडीह जनपद बलिया ने अपनी बोलेरो नं0 यूपी-60एएफ-2017 चोरी होने की सूचना दी गयी थी, जिसके संबंध में थाना बांसडीह पर मु0अ0सं0 15/18 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 23.02.2018 को थाना बांसडीह व थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सहोदरा मोड़ के पास से आधा दर्जन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशादेही पर चोरी की उक्त बोेलेरो सहित 04 बोलेरो, 01 वैगन आर, 01 टाटा सूमो व 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित खोखा कारतूस बरामद हुआ।
बरामद वाहनो की अनुमानित कीमत करीब 66 लाख रू0 है। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका गिरोह बिहार व उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों से चार पहिया वाहन चुराकर उनके नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहक मिलने पर बेंच देते है।
-4-
इस संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-पवन कुमार सिंह निवासी सेंगरटोला थाना रिबिलगंज जनपद सारण, बिहार।
2-सन्तोष कुमार सिंह निवासी नैनी, थाना मुफ्फसिल जनपद सारण, बिहार।
3-मोहन कुमार बैठा निवासी टडवा थाना भोरे जिला गोपालगंज, बिहार।
4-राजेश कुमार चैधरी निवासी भगवानपुर बाजार थाना ब्रम्हपुर जिला सारण,बिहार।
5-हृदयानन्द दूबे निवासी बनवार बांगर थाना दाउदपुर जिला सारण, बिहार।
5-मनोज कुमार गुप्ता निवासी बड़ीबाजार थाना बांसडीह जिला बलिया।
बरामदगी
1-चोरी की     04 बोलेरो।
2-01 वैगन आर।
3-01 टाटा सूमो।
4-01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित खोखा कारतूस।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More