39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अक्टूबर, 2017 के दौरान भारत में पर्यटन के माध्‍यम से विदेशी मुद्रा आय (रूपये और अमरीकी डॉलर के रूप में)

देश-विदेशपर्यटनव्यापार

नई दिल्लीः पर्यटन मंत्रालय आरबीआई के भुगतान के संतुलन से यात्रा मद के क्रेडिट आंकड़ों के आधार पर रुपये और डॉलर के रूप में भारत में पर्यटन के माध्‍यम से मासिक विदेशी मुद्रा आय (एफईई) का अनुमान लगाता है।

 अक्टूबर, 2017 और जनवरी- अक्टूबर 2017 के दौरान भारत में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय के अनुमान के मुख्‍य अंश:-

 पर्यटन के जरिए विदेशी मुद्रा आय (रुपये के रूप में)

 अक्टूबर, 2017 में विदेशी मुद्रा आय 14,354 करोड़ रुपये हुई जबकि अक्टूबर, 2016 में विदेशी मुद्रा आय 12,00 करोड़ और अक्टूबर, 2015 में यह 10,549 करोड़ रुपये रही थी।

 अक्टूबर, 2016 की तुलना में अक्टूबर, 2017 में विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि दर 18.6% दर्ज की गई। अक्टूबर, 2015 की तुलना में अक्टूबर, 2016 में यह वृद्धि दर 14.7% थी।

 जनवरी- अक्टूबर, 2017 की अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा आय 1,44,225 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 16.9% अधिक थी। जनवरी- अक्टूबर, 2016 की अवधि के दौरान 1,23,329 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आय दर्ज हुई थी, जो जनवरी- अक्टूबर, 2015 की इसी अवधि की तुलना में 13.8 % अधिक थी।

 पर्यटन के जरिए विदेशी मुद्रा आय (अमेरिकी डॉलर के रूप में)

 अक्टूबर, 2017 में विदेशी मुद्रा आय 2.205 अरब अमरीकी डॉलर रही, जबकि अक्टूबर, 2016 में विदेशी मुद्रा आय 1.812 अरब अमरीकी डॉलर और अक्टूबर, 2015 में यह 1.621 अरब अमरीकी डॉलर रही थी।

 अक्टूबर, 2016 की तुलना में अक्टूबर, 2017 में विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि दर 21.7% दर्ज की गई। अक्टूबर, 2015 की तुलना में अक्टूबर, 2016 में यह वृद्धि दर 11.8% थी।

 जनवरी- अक्टूबर, 2017 की अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा आय 22.089 अरब अमरीकी डॉलर दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 20.2% अधिक थी। जनवरी- अक्टूबर, 2016 की अवधि के दौरान 18.374 अरब अमरीकी डॉलर की विदेशी मुद्रा आय दर्ज हुई थी, जो जनवरी- अक्टूबर, 2015 की इसी अवधि की तुलना में 7.9% अधिक थी।

 नोट: विदेशी मुद्रा आय का अनुमान निम्‍नलिखित कारकों पर आधारित है:-

  1. अक्टूबर-दिसम्बर 2017 के दौरान प्रति व्यक्ति विदेशी मुद्रा आय = आरबीआई का यात्रा के लिए क्रेडिट आंकड़ा (अक्टूबर-दिसम्बर, 2016) / एफटीए (अक्टूबर-दिसम्बर 2016)
  1. अक्टूबर 2017 के लिए एफटीए।
  1. सितंबर 2017 के लिए सीपीआई (यू) पर आधारित मुद्रास्फीति के कारक

Related posts

9 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More